अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर प्रखंड कमिटी की बैठक |
समस्तीपुर : अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर प्रखंड कमिटी की बैठक आज गुरुवार को भाकपा माले जिला कार्यालय में टिन्कू यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। बैठक में सभी पन्चायतो में किसानों का सदस्यता अभियान चलाने एवं पन्चायत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है वहीं 05 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने, 22 अगस्त को जिला समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन करने एवं 10 सितम्बर को सन्गठन का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव अशोक राय ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान कर्ज तले दबते जा रहे हैं। न सिंचाई का प्रबंध है न दवाई का। महंगी खाद, बीज, और कीट नाशक दवा ने किसानों की कमर ही तोड़ दिया है। मानसून की विपरीत रवैया के कारण धान की रोपनी नहीं हो रही है और किसानों के धान का विचरा तेज धूप और भीषण गर्मी से जल रहा है। सरकार और कॄषि विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठीहै।
बैठक में अशोक राय, टिन्कू यादव, सोने लाल पासवान, अरूण राय, अनिल चौधरी, राम प्रवेश राय, सहित अन्य साथियों ने अपना अपना विचार व्यक्त किये।
News Source: Mithila City News

Comments
Post a Comment