सैनिक का शव गांव पहुंचते हीं मचा कोहराम |
प्रखण्ड क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को जैसे ही सैनिक का शव पहुचा, मचा कोहराम। खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी। अपने इलाके के सैनिक का अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र से हजारों लोग जुटने लगे। गांव में पुरे दिन मातम का माहौल छाया रहा। जाट रेजीमेंट के सैनिकों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की पार्थिक शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।
बताते चलें कि अधारपुर गांव निवासी शिवशंकर राय उर्फ दरोगा राय का पुत्र जितेंद्र कुमार राय(37) जो कि जम्मू कश्मीर में थल सेना (हवलदार) के रूप में तैनात था। फिलहाल तीन-चार माह से वह बीमार चल रहा था। अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण बेहतर इलाज के लिए दिल्ली सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुद्धवार को उसकी मृत्यु हो गयी । मृत्यु की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी । आंसुओं का सैलाब बहने लगा। सभी का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। शुक्रवार को जैसे हीं सैनिक का पार्थिव शरीर घर अधारपुर पहुंचा माता-पिता,पतन्नी, बच्चे सहित पूरे परिजन शव
के साथ लिपट-लिपट कर विलखने लगे। हजारों लोग
जानकारी के मुताविक सैनिक अपने पीछे पत्नी रंजना कुमारी और दो पुत्र विशाल 16,श्रेयर्स 05 को छोड़ गए। पिता शिवशंकर राय रेलवे से रिटायर हैं। माता गृहणी के रूप में हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटा जितेंद्र सैनिक था । बड़ा भाई एयर फोर के जवान से रिटायर बताया जा रहा है । वही मझले भाई कहीं प्राइवेट जॉब में है। पतन्नी रंजना एक शिक्षिका के रूप में बताई गई है।
News Source: Mithila City News



Comments
Post a Comment