लावालूट मेला का हुआ आयोजन
Abhinash Shandilya
समस्तीपुर:ताजपुर प्रखण्ड के फतेहपुर में नरसिंह स्थान नामक देव स्थान में लावालूट मेला का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर गांव के सैंकड़ों महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों से पांच प्रकार के अन्न के भुने हुए लावे देव स्थान पर लाकर चढ़ावा के रूप में चढ़ाया। पूजा सम्पन्न होने पर उसे गरीब-गुरबों में प्रसाद के रूप में लुटाया गया।
इस अवसर पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया। कहा जाता है कि एक जमाने में गांव के खेतों में लगी फसल जलकर बर्बाद हो गई थी। किसान चिंता में पड़ गए। तभी आषाढ़ की पूर्णिमा को एक साधु प्रकट होकर गांव के लोगों को सांत्वना देते हुए खुशहाली के लिए भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना करने को कहा।
साथ ही अन्न के भूने हुए लावे को चढ़ाने को कहा। तभी से ग्रामीण भगवान नरसिंहदेव की पूजा अर्चना करने लगे। इससे गांव में खुशहाली लौट आयी। कहा जाता है कि जो भी श्रद्धापूर्वक यहां आकर पूजा करते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
निसं, ताजपुर।



Comments
Post a Comment